बैंक में सेंधमारी का एक आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने बैंक में सेंधमारी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। शशिकांत निवासी लाल कुर्ती ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा की दीवार तोड़कर बैंक के कैश सेफ और लॉकर में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। सौरभ को गौतम फार्म हाउस ढंडेरा से पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि साथी मंटू निवासी ढंडेरा के साथ मिलकर रुड़की क्षेत्र में पूर्व में भी आंगनबाड़ी केंद्र मोहम्मदपुर मोहनपुरा से समान चोरी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *