अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत में मुकदमा
रुड़की
खानपुर ब्रहमपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वाहन के नीचे कुचले जाने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने गांव लाए और अंतिम संस्कार किया। मृतक के बेटे ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी ऋषिपाल (70 वर्ष) पुत्र हरिराम पास में पथरी थाने के शाहपुर अड्डे पर दुकान करते हैं। मंगलवार शाम वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। फतवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया।

