चाकू के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार
ज्वालापुर पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को पुराना रानीपुर मोड से रेलवे अंडरपास टिबडी फाटक की तरफ जाने मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दानिश निवासी मोहल्ला पांवधोई बताया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है।

