घर के बाहर से बाइक चोरी
हरिद्वार
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधामंडी स्थित घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला के मुताबिक लोधामंडी इंडस्ट्रियल एरिया निवासी राजेंद्र राम ने शिकायत कर बताया कि घटना 24 नवंबर की रात की है, जब उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। जहां से देर रात में किसी ने बाइक चोरी कर ली। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

