डीएम और एसएसपी पहुंचे श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर
रुड़की
डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रविन्द्र डोबाल ने जीवनदीप आश्रम में सिद्धबली हनुमान का पूजन किया। इसके साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि का आशीर्वाद लिया। दोनों अधिकारियों ने सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि का आशीर्वाद लिया। उनके साथ एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक अजय गणपति, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी आदि भी आश्रम में पधारे। आश्रम संचालक मोहित शास्त्री ने सेवा कार्य तथा धार्मिक कार्यों के बारे में उन्हें बताया। महामंडलेश्वर ने अधिकारियों से विचार विमर्श कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
