गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों से सीएम धामी ने की वर्चुअल माध्यम से बैठक

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अल्मोड़ा से जुड़े गुरिल्ला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने संगठन की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संगठन की सभी मांगों एवं समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। जनपद अल्मोड़ा से इस वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *