डंपर खराब होने से लगा देहरादून-शिमला बाईपास रोड पर दो घंटे जाम

विकासनगर

देहरादून-शिमला बाईपास रोड पर सिंघनीवाला चौक पर अचानक एक डंपर में खराबी आने के कारण वह बीच मार्ग पर खड़ा हो गया। इसके बाद मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों का करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक लगे रहे जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून शिमला बाईपास रोड पर करीब चार बजे अचानक एक डंपर में तकनीकि खराबी आ गई जिसके चलते डंपर स्टार्ट नहीं होने के कारण बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इससे दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन जहां के तहां खड़े हो गये। डंपर के मार्ग से न हटने के कारण दोनों ओर सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों का करीब तीन किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। इस दौरान हरियाणा, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल सहित विकासनगर आदि क्षेत्रों को आने जाने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को दो घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग न तो वाहनों से बाहर निकल पाये और उमस भरी गर्मी के कारण वाहनों में पसीने से तर बतर हो गये। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से डंपर को साइड करवाकर मार्ग से जाम खुलवाया। दो घंटे बाद वाहनों की आवाजाही रुक रुक कर शुरू हो पायी। जिसके बाद भी लोग देर शाम तक जाम के कारण परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *