पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद भाकियू का धरना स्थगित  

रुड़की(आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन द्वारा कोतवाली परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे और पंचायत के बीच बैठकर किसानों को समझाया। इसके बाद किसानों ने गुरुवार से होने वाले अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के स्थगित किए जाने की घोषणा की है। गांव लिब्बाहरेहडी निवासी 43 वर्षीय किसान पोपेंद्र सिंह की 29 नवंबर को सुबह के समय खेत में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव ट्रैक्टर के नीचे दबा पाया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र अक्षित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। किसानों ने 20 दिसंबर तक घटना का खुलासा नहीं होने पर मंगलौर कोतवाली परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। किसानों द्वारा दी गई समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठी और अन्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *