मारपीट मामले में तीन माह से फरार आरोपी दबोचा

रुड़की

कुआंखेडा के एक युवक को लक्सर में मारपीट कर बेहोश करने और रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के मामले में तीन माह से फरार छठे आरोपी को भी देर रात पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले में पांच आरोपी पहले गिरफ्तार हो गए थे। 26 सितंबर को कुआंखेड़ा निवासी अनुज पुंडीर को उसके दोस्त गांव से बुलाकर लक्सर लाए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन खुद ही उसे ढूंढ रहे थे। अगले दिन घायल अनुज पुलिस को रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसे अज्ञात में रुड़की के सरकारी अस्पताल भेजा था। शाम को परिजन सूचना देने लक्सर कोतवाली पहुंचे, तो पहचान हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *