आगामी लोकसभा चुनावों में  जोरदार वापसी करेगी कांग्रेस :  मोहित  उनियाल

ऋषिकेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाल सिंह सरोज, पूर्व सैनिक गजेंद्र विक्रम शाही और पूर्व सैनिक धीरज थापा को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को छिद्दरवाला में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस विजय की ओर अग्रसर हुई है। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जोरदार वापसी करेगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि 138 साल पहले कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस नेता कृपाल सिंह सरोज ने कहा कि देश में सभी बड़े संस्थान कांग्रेस ने बनाए थे, जिन्हें भाजपा या तो उनका नाम बदल रही है या उनको बेच रही है। मौके पर कांग्रेस जिला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन के महासचिव धीरज थापा, रवि त्यागी, अनुज त्यागी, बर्फ सिंह पोखरियाल, सुमन रानी, सरस्वती रतूड़ी, मीनाक्षी थापा, अंजलि कश्यप, कोमल, गीता, कमल रावत, विजय बिष्ट, राकेश कंडियाल, भजन सिंह चौहान, मकानी देवी, संगीता राणा, मंजू राणा, आशा पुरोहित, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *