पुलिस ने क्षेत्रीय प्रबंधक को खोया हुआ फोन लौटाया

पौड़ी

(आरएनएस)। पुलिस कार्यालय में तैनात महिला जवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए ग्रामीण बैंक के प्रबंधक का खोया हुआ फोन वापस लौटाया। एसएसपी ने महिला जवान के कार्य की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। वहीं, प्रबंधक ने भी पुलिस की ईमानदारी की तारीफ की है। पुलिस कार्यालय में तैनात महिला जवान विजया राणा को एजेंसी चौक के पास एक मोबाइल पड़ा मिला। महिला जवान ने तुरन्त फोन स्वामी का पता किया तो पता चला कि यह मोबाइल ग्रामीण बैंक प्रबंधक पौड़ी प्रवीण कुमार गोयल का होना पाया गया। जिस पर महिला द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को प्रवीण कुमार गोयल के सुपुर्द किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस मोबाइल में बैंक से संबंधित मेरा महत्वपूर्ण डाटा था। गुरुवार को ग्रामीण बैंक प्रबंधक पौड़ी प्रवीण कुमार गोयल अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस कार्यालय में आकर पौड़ी पुलिस की प्रशंसा की गयी और उनके द्वारा बताया गया कि पौड़ी पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। प्रवीण कुमार गोयल, उनके सहकर्मियों द्वारा महिला जवान को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *