फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजे

देहरादून

बड़ोवाला निवासी एक युवती की किसी ने इंस्ट्राग्राम पर फेक आईडी बना दी। जिसके जरिए महिला के दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि उन्हें इस बात का तब पता चला जब उनके दोस्त को फेक आईडी से मैसेज भेजे गए। उन्होंने बताया कि फेक आईडी पर उनका नाम और फोटो उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी बदनामी हो रही है। युवती ने पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *