सरकारी जमीन से खनन करने में केस दर्ज

रुड़की

निहंदपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सूचना दी कि बीती रात कोहरे के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी जमीन से अवैध खनन किया है। इससे वहां काफी गहरे गड्ढे बन गए हैं। एसडीएम ने हल्का लेखपाल गोविंद सिंह तेगवाल को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में जमीन से हजारों कुंतल खनिज सामग्री चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई मनोज गैरासेला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *