गुमशुदगी के दो मामलों को अपहरण की धाराओं में तरमीम

रुड़की

गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों का जब कोई सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर नए सिरे से मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के नारसन कलां गांव निवासी विशाल कुमार ने पिछले साल 20 अगस्त को तहरीर देकर अपने रिश्तेदार विनोद कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा गया था कि वह किसी कार्य से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *