नशे की रोकथाम को नुक्कड़ नाटक कर रैली निकाली

देहरादून

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने नुक्कड़ नाटक और रैली निकालकर लोगों को नशा उन्मूलन के लिए जागरूक किया। वक्ताओं ने नशे के कारण खराब हो रहे युवाओं के भविष्य पर चिंता जताई। गांधी पार्क में रविवार को संस्थान की ओर से आयोजित सहयोग कार्यक्रम का भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। इस दौरान संस्थान के स्वयं सेवियों ने एक नाटक का मंचन किया। इसके माध्यम से नशे के गंभीर परिणाम, इससे परिवार पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति सचेता किया। स्वयंसेवी वीरेंद्र चमोली ने नशा उन्मूलन के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इसके बाद युवाओं ने गांधी पार्क से घंटाघर, क्रॉस रोड मॉल, सर्वे चौक होते हुए वापस गांधी पार्क तक जागरूकता रैली निकाली। मौके पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल, मुख्य प्रबंधन में सौरभ गौनियाल, रोहन चंद, मनीष चावरिया, नितिन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *