शिविर में 87 यूनिट रक्तदान

देहरादून

धर्मपुर डांडा स्थित केयर पैथोलॉजी सेंटर में नौवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 87 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। लोगों की जिंदगी इससे बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को पौधे, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ पदाधिकारी मधु भट्ट, डॉ. महेश कुडियाल, डॉ. एसडी जोशी, अंकित रौथान, विशाल गुप्ता, प्रकाश बडोनी, सीओ सिटी नीरज सेमवाल, प्रबंधक लैब राजेश रावत, लैब संघ अध्यक्ष आशीष खाली, महासचिव मयंक राणा, रणवीर बिष्ट, महेंद्र भंडारी, अभिषेक सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *