खाते फ्रिज करने के विरोध में कांग्रेस का धरना
काशीपुर। कांग्रेस व युवा कांग्रेस के खाते फ्रिज किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग के आवास विकास स्थित कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आवास विकास स्थित आयकर विभाग कार्यालय के धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को निरस्त किए जाने के फैसले की सराहना की। कहा कि आयकर विभाग को भाजपा के खाते सील करने चाहिए। क्योंकि उसे ‘असंवैधानिक चुनावी बॉन्ड के जरिये हजारों करोड़ रुपये मिले हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज जोशी एड, अरुण चौहान, संदीप सहगल एड, जय सिंह गौतम, अलका पाल जितेंद्र सरस्वती,पूजा सिंह अब्दुल कादिर, अनीस अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी,अफसर अली, हनीफ गुड्डू, रवि ढींगरा, रईस परवाना, राहुल रमनदीप कंबोज,जसपाल सिंह, अनमोल सिंह, इलियास माहिगीर, विवेक कौशिक, रामचंद्र, सुहेल खान, नौशाद अंसारी,नजमी अंसारी,इन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

