अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने अवैध शराब के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा

जनपद पुलिस ने अवैध शराब के तीन अलग अलग मामलों में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद के कोतवाली रानीखेत, थाना सल्ट व लमगड़ा पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान 03 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ताड़ीखेत ब्लॉक तिराहे के पास अंकित अधिकारी(23 वर्ष) के रेस्टोरेंट से 124 पव्वे मैकडावेल रम अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत- 16 हजार रुपये) बरामद होने पर रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पेसिया बैंड के पास अभियुक्त शाने आलम के कब्जे से 26 बोतल अवैध देशी शराब (कीमत- 08 हजार रुपये) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं एक अन्य मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लमगड़ा में अभियुक्त नीरज सिंह बिष्ट के कब्जे से 13 बोतल गुलाब व 10 पव्वे पिकनिक मार्का अवैध देशी शराब (कीमत- 05 हजार रुपये) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *