किसानों को दी कृषि खेती और बागवानी की जानकारी

विकासनगर
तहसील क्षेत्र के फेडिज गांव में आयोजित कृषि गोष्ठी में कृषि, जैविक कृषि, बागवानी आदि के बारे में अधिकारियों ने किसानों को जानकारियां दी। अधिकारियों ने कहा कि किसान यदि वैज्ञानिक तकनीकि अपनाकर कृषि खेती और बागवानी को करेंगे तो अच्छी पैदावार के साथ साथ उत्पादन की गुणवत्ता बनी रहेगी।
शुक्रवार को फेडिज कपसाड कृषि बहुद्देश्यीय सहकारी समिति के कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में अधिकारियों ने एक मंच पर आकर कृषि खेती और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों और बागवानों को गुरु सिखाये। इस मौके पर सहकारी समिति की अध्यक्ष पूजा गौड़ ने कहा कि यह पहला मौका है जब चकराता क्षेत्र में इस तरह की गोष्ठी आयोजित की गयी। कहा कि इस तरह की गोष्ठियां आयोजित कर किसानों और बागवानों को काफी लाभ हो सकता है। इफ्को के स्टेट मैनेजर राकेश श्रीवास्तव ने कृषि खेती में उपयुक्त बीज, खाद, दवाओं के छिड़काव के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी अरविंद गौतम ने कृषि खेती को बढ़ावा देने के साथ ही उपज को बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। जैविक कृषि बोर्ड के अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने जैविक खाद के बारे में जानकारी देते हुए जैविक कृषि खेती को बढ़ावा देने और उसके लाभ के बारे में बताया। उद्यान विभाग के त्यूणी प्रभारी पप्पन यादव ने सेब, पुलम, आडू, अखरोट सहित क्षेत्र में बागवानों को लाभ देने वाले फलों के उत्पादन आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भगतराम, फतेसिंह, अनंतराम आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *