इलेक्टोरल बॉन्ड के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध

हरिद्वार

युवा कांग्रेस ने शिवालिक नगर में बैंक के बाहर इलेक्टोरल बॉन्ड के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना की घोषणा 2017 में की थी। सरकार ने 29 जनवरी 2018 को कानून लागू कर दिया था। आदेश थे कि बैंक 6 मार्च तक 12 अप्रैल 2019 से लेकर अब तक खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को दे। 30 जून तक देश में लोकसभा चुनाव पूरे हो जाएंगे और चुनाव आयोग को ये जानकारी 31 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर जारी करनी थी। कहा कि बैंक लोकसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी को फायदा पहुंचने के लिए चुनाव आयोग को जानकारी नहीं दे रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आसिफ, आनंद शर्मा, विकास शर्मा, अमित सिंह, हरीश, शुभम यादव, कपिल, हेमंत, अभिमन्यु, नन्दलाल यादव हरिशंकर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *