अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हरिद्वार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को शांति व्यवस्था बनाने के लिए हिदायत दी गई। चेताया गया कि माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए शनिवार को सीओ सिटी जूही मनराल, शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पावनधाम चौक से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई। इसके बाद मुखिया गली होते हुए निष्काम सेवा ट्रस्ट, सूखी नदी, भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी होकर पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चौक, लोधामंडी, औद्योगिक चौकी क्षेत्र से देवपुरा चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। एसएसबी की एक कंपनी और पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की। चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च में एसएसबी की एक कंपनी, सीओ सिटी जूही मनराल, कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एसएसआई सतेंद्र सिंह बुटोला, एसआई सजीत कंडारी, शैलेन्द्र ममगाईं, संजीव चौहान, यशवीर सिंह नेगी, विक्रम सिंह, हाकम सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, अशोक कश्यप, अनीता शर्मा, एएसआई राधाकृष्ण, ऊषा ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *