आदर्श और सखी बूथों पर किया पहले वोटरों को दिया गुलाब  

काशीपुर

विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये आदर्श और सखी बूथों पर वोट डालने आये पहले वोटरों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं इन मतदान केंद्रों पर वोट डालने के बाद मतदाताओं ने बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।
विधानसभा क्षेत्र में एक दिव्यांग बूथ, तीन आदर्श और दो सखी बूथ बनाये गये हैं। जिन्हें आकर्षक रूप से सजाकर भव्य रूप दिया गया। सोमवार को बूथों पर आने वाले पहले वोटर के साथ ही गर्भवती महिलाओं और 80 साल से अधिक के मतदाताओं को पारंपरिक परिधान पहने बच्चों ने तिलक लगाया। वहीं गेट में तैनातकर्मियों ने गुलाब का फूल दिया। इस दौरान वोटरों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *