पुलिस ने तीन वारंटी पकड़े

पौड़ी।  पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसपी लोकेश्वर सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को गैर जमानती वारंट की शतफीसदी तामील कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। थाना धुमाकोट पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी जमील, थाना पौड़ी पुलिस टीम ने राकेश चौहान, थाना सतपुली पुलिस ने मोटर वाहन से संबंधित वारंटी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है। पौड़ी पुलिस द्वारा अभी तक इस साल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *