श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग की

श्रीनगर गढ़वाल

भाजपा धार्मिक प्रकोष्ठ की एक बैठक में श्रीनगर को धार्मिक नगरी घाषित करने की मांग की गई है। धार्मिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विभोर बहुगुणा ने कहा कि श्रीनगर धार्मिक नगरी है और बदरी-केदार यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यहां पर कई प्रसिद्ध मठ मंदिर हैं और लोगों की इनमें अपार श्रद्धा है। जिसको देखते हुए यहां मांस-मदिरा की दुकानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। विभोर बहुगुणा ने कहा कि सरकार श्रीनगर को धार्मिक नगर के रूप में विकसित कर इसे धार्मिक नगरी घोषित करे। कहा सरकार सबसे पहले नगर क्षेत्र में मदिरा एवं मीट-मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करे। साथ ही मंदिरों के आस-पास पान, गुटखा की दुकानें भी बंद होनी चाहिए। उन्होंने मंगलवार को नगर क्षेत्र में नियमों के तहत नाई की दुकानें भी बंद रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सख्त रूख अपनाना चाहिए। व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने कहा कि बाहर से व्यापार करने के लिए आने वाले लोगों पर प्रशासन पूरी तरह से नजर रखे व उनका समय-समय पर सत्यापन हो। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, डा. सुधीर जोशी, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुगुणा, देवेंद्र भट्ट, भगवती प्रसाद बडोनी, सौरभ जैन, राहुल बिष्ट, प्रमिला भंडारी, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *