संजू सैमसन पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

जयपुर,

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये राजस्थान के लिए सीजन में पहली हार के बाद दूसरा झटका है। सैमसन पर यह जुर्माना बुधवार को जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद लगाया गया। संजू को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है।
आईपीएल ने मीडिया रिलीज में कहा,आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार यह राजस्थान के कप्तान की इस सीजन की पहली गलती है इसलिए उन्हें सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है। सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
संजू सैमसन ने 38 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए और रियान पराग (78) के साथ 130 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे राजस्थान ने 20 ओवरों में 196/3 का शानदार स्कोर बनाया।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर इसे हासिल कर लिया।
हार के बावजूद, आरआर अभी भी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। अब शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए टीम मुल्लांपुर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *