मोटरसाइकिल चोरी
हरिद्वार
एक स्वास्थ्यकर्मी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। वाहन स्वामी देव सिंह निवासी ग्राम बछुवा बान पोस्ट बछुवा बान गैरसैण जिला चमोली यहां पीएचसी सुमन नगर मे वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पीएचसी के बाहर पार्क की थी, जहां से चोरी कर ली गई। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

