गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की सत्र 2023-24 पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियत्रंक एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. अनील कुमार नौटियाल ने बताया कि गढ़वाल विवि की 47 विषयों पर गत 31 मार्च को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी जिसकी उत्तर कुंजी गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मलित छात्र-छात्राएं अपने-अपने विषय से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर देख सकते हैं। प्रो. नौटियाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं यदि किसी विषय या प्रश्न से सम्बंधित आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो वह 13 अप्रैल से सुबह 10 बजे से 15 अप्रैल सायं 5 बजे तक प्रवेश परीक्षा कार्डिनेटर को ई-मेल coordinatoreecell@gmail.com पर अपनी आपत्ति तथा उससे सम्बंधित आवश्यक साक्ष्य को भी संलग्न कर सकता है।साथ ही जारी तिथि के बाद से किसी भी आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *