चेन स्नेचर नहीं चढ़े हत्थे, मुकदमा दर्ज

देहरादून

कनखल की युवती के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर फरार हुए आरोपियों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए मीना सैनी निवासी शेखपुरा कनखल ने बताया कि सोमवार को किसी कार्य से यस बैंक पुराना रानीपुर मोड़ गई थी। बैंक से लौटते समय प्रेमनगर आश्रम पुल से पहले उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर दो युवक फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *