हरेला पर्व पर पौधरोपण कर हरियाली बचाने का आह्वान  

देहरादून

मायापुर के डॉ. हरिराम आर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कहा कि छात्र ही इस दिशा में कार्य कर सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पौधों की जिम्मेदारी सौंपकर कहा कि मात्र पौधरोपण से ही कुछ नहीं होगा। हमें इन पौधों की रक्षा भी करनी होगी। इस अवसर पर प्रवीण त्यागी, दीपक मिश्रा, राजीव कौशिक, प्रियंका शर्मा, जागृति पंडित, श्रवण कुमार, सरीन कुमार, निधि शर्मा, नरेंद्र सिंह, दीपक, प्रिंस, आदित्य, सुशील, सूरज, लक्ष्मी, अंशु, अनुराधा, आशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *