एआईसी में लगा हेल्थ कैंप, विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा इंटर कालेज में लगे हेल्थ कैंप में समस्त विद्यार्थियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने जांच के बाद निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया। ए.आई.सी. के मुख्य सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की लंबाई, वजन एवं संपूर्ण शरीर का परीक्षण किया गया तथा उन्हे स्वास्थ्य संबंधी जानकारीयां प्रदान की गयी। सभी विद्यार्थियों का आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ सीएस जोशी, डा तनुजा, फार्मासिस्ट योगेश भटट्‌, मुकुल जोशी, स्टाफ नर्स गीता रौतेला मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार जोशी, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार पाण्डे, आशीष जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय रावत, शिक्षक मनमोहन चौधरी, प्रकाश चन्द्र खोलिया, राजेश आर्या, मनीष नेगी, राजेन्द्र टाकुली, ममता धींगा, सरिता साह उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा एवं संजय कुमार पांडे का इस शिविर के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *