मुनस्यारी में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती से शिक्षकों में आक्रोश
पिथौरागढ़
विकासखंड के शिक्षकों में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती से आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ने आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष खीम रिंगवाल ने इसे सरकार के तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की भर्ती पदोन्नति के जरिए होनी चाहिए। इधर अतिथि शिक्षकों ने भी अपना समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज बताया है।

