पांच साल से गायब शिक्षिका की सेवाएं समाप्त

पौड़ी।पांच साल से बिना बताए गायब रहने पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने एक शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी है। एडी ने बताया कि यह शिक्षिका बिना बताए पांच साल से स्कूल से गायब चल रही थी। शिक्षिका को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया गया था, लेकिन शिक्षिका ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही अपना पक्ष रखा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि हरिद्वार जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंढौरा में तैनात सहायक अध्यापिका गणित सुरक्षा सैनी बीती 8 नवंबर 2016 से बिना बताए स्कूल से गायब चल रही थी। जिससे स्कूल में पठन-पाठन का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। बताया कि शिक्षिका को कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए भी पत्र भेजा गया, लेकिन शिक्षिका ने न तो कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और न ही अपना पक्ष रखा। जिस पर शिक्षिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *