तीसरे नवरात्र पर दुई मां चंद्रघंटा की पूजा

नई टिहरी। नवरात्र के तीसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों और घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा से की गई। मंदिरों में सुबह से दुर्गा सप्तसती के पाठ होते दिखे। सोमवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर सहित सुरकंडा, चंद्रबदनी और जलेड़ माता के मंदिर में श्रद्धालुओं को तांता रहा। सुबह से मां के दर्शनों को लोग मंदिरों में पहुंचे और पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर कथा पाठ किया। जहां कथा वक्ताओं ने मां के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए मां की शक्ति से अवगत कराया। श्रद्धालुओं ने मां के शक्ति रूप का पाठ करते हए मन्नतों को पूरा करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *