जगजीतपुर—जमालपुर रोड मित्र विहार में लगने वाली पीठ बाजार की पांर्किग व्यवस्था सही ना होने पर लग रहा जाम

हरिद्वार

मित्र विहार के पास में लगने वाली पीठ बाजार से मुख्य मार्ग की आवाजाही में लोगो को हो हर शनिवार परेशानी का सामना पड़ रहा है। चूकि पहले पीट बाजार जगजीतपुर में लगता था। जगजीतपुर नगर निगम क्षेत्र में विलेय होने पर जिला पंचायत द्वारा उक्त पीठ को जमालपुर कला में लगाने की अनुमति दी है। जबकि जमालपुर कला का उक्त क्षेत्र का भी नगरीयकरण हो गया है। और समस्या को 500 मीटर सरकाया गया है। जाम की स्थिति अब गुरूकुल चौराहे पर ना रहकर अब 500 मीटर जगजीतपुर—जमालपुर रोड पर रहती है।

पैठ की अनुमति में मुख्य मार्ग से 50 मीटर अन्दर की और बाजार संचालित किया जा सकता है। लेकिन नियमो की ताख पर रखकर पैठ को सं​​चालित किया जा रहा है। बाजार से राजस्व की वसूली होती है। इसके बावजूद भी सुविधा पर ध्यान नगण्य है। हरिद्वार शहर में विभिन्न जगह लग रहे पीठ – बाजार की स्थिति काफी लचर है। जगजीतपुर—जमालपुर रोड पर लगने वाली सब्जी बाजार में शनिवार ​के दिन सैकड़ों की संख्या में ग्राहक खरीदारी करते हैं। लेकिन खरीदार कर रहे ग्राहको द्वारा गाडी व्यवस्थित ना खडी करने की बजह से आने जाने का तांता लगा रहता है। इससे खासकर संध्या में बाजार में अधिक भीड़ लगने से मुख्य मार्ग में लोग जाम से जूझते रहते हैं। यहां ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रहती है। लोग सब्जी खरीदते समय रोड पर बाइक खड़ी कर देते हैं। इससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से सही ना होने पर बाइक सवार रोड पर बाइक लगाकर बाजार निकल जाते हैं। जगजीतपुर—जमालपुर रोड पर चार पहिया वाहन को निकलने में काफी दिक्कत होती है। बाजार आने वाले लोग अपने वाहनों को जहां जगह मिल जाए वहां खड़े कर देते हैं।

जिसमें जिला पचायत द्वारा पार्किग की व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखती है। जिससे रोड पर चल रहे वाहनो और लोगो को कोई परेशानी ना हो । लेकिन जगजीतपुर—जमालपुर रोड पर लगने वाली पीठ बाजार नियमो की धज्जिया उडाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *