विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वच्छता अभियान

देहरादून

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीडी कॉलेज के इको क्लब व परिवर्तन सामाजिक संस्था के सामूहिक प्रयास से टपकेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें इको क्लब की संयोजक डॉ संगीता रावत, डॉ उमा शर्मा, विजयलक्ष्मी व इको क्लब से जुड़े हुए विद्यार्थियों ने टपकेश्वर मंदिर और उसके पीछे बहने वाली नदी में सफाई अभियान चलाकर लगभग 56 कूड़े के बैग और अन्य कचरा निकाला। लोगों को भी जागरूक भी किया कि नदी में या मंदिरों के आसपास कूड़ा इत्यादि ना फैलाएं और पृथ्वी को और पर्यावरण को बचाए रखने में सभी अपना सहयोग दें। परिवर्तन सामाजिक संस्था के साथ-साथ इसमें विद्यार्थियों और इको क्लब से जुड़े हुए सदस्य सिद्धार्थ रज़ाक और डॉ आशीष उनियाल की भी मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *