जिला पंचायत के नियमो के साथ खेल रहा जमालपुर कंला का पीठ बाजार
हरिद्वार
जगजीतपुर में पीठ बाजार लगने वाला बाजार को हटा कर जमालपुर रोड मित्र विहार कालोनी के सामने जिला पंचायत द्वारा पैठ बाजार की अनुमति दे दी गयी लेकिन समस्त का कोई निराकरण नही किया गया पहले जाम की स्थिती जगजीतपुर रोड पर बनी रहती थी वर्तमान समय में जाम की स्थिती जमालपुर रोड मित्र विहार की कालोनी व मुख्य मार्ग पर बनी हुयी है।
जमालपुर में लगने वाली पीठ बाजार में पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल की सही व्यवस्था करने में कोई ध्यान नहीं दे रहा। पार्किंग व्यवस्था ना होने से कार,दुपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका मुख्य कारण पीठ बाजार की पांर्किग व्यवस्था सही ना होना है। जिससे यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा अनुमति देने से पूर्व में कोई स्थलीय निरीक्षण नही किया गया । जिसके कारण वर्तमान समय पर लगने वाली पीठ बाजार के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिती अधिक बनी रहती है। जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा दी गयी अनुमति में जो शर्ते है उक्त पीठ शर्तो का खुला उल्लघन करती नजर आ रही है।
पैठ बाजार की पांर्किग व्यवस्था सही ना होने की वजह से ग्राहक वाहनो को इधर उधर लगाकर चले जाते है। और आस पास की कालोनी व मुख्य मार्ग पर वाहन खडे होने से आने जाने वाले लोगो को जाम का सामना करना पडता है। अनुमति शर्त में स्पष्ट उल्लेख है लगने वाला पैठ बाजार मुख्य मार्ग से 50 मीटर अन्दर की और संचालित किया जाये। लेकिन पैठ बाजार की पांर्किग मुख्य मार्ग पर ही रहती है यह उल्लघन होने के बावजूद भी जिला पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। लगातार पूर्व में भी जाम की स्थिति बनी रहती थी । शनिवार को पीठ बाजार में आने वाले ग्राहको के वाहनो का इधर उधर खडा होना मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न करता है। पंर्किग व्यवस्था सही ना होने के कारण से लोगो द्वारा अपने वाहनो को अव्यवस्थित ढग से खडा करना जाम को बढावा देते है। पैठ बाजार संचालक द्वारा अनुमति की शर्तो को पूरा नही किया जा रहा है। जिस कारण से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। और आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पडता है।

