सेवा विस्तार नहीं किया तो होगा उग्र आंदोलन

बागेश्वर

बागेश्वर में सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। नाराज कर्मचारियों ने जल्द तैनाती नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उपनल कर्मी मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना से निपटने के लिए तैनाती दी थी। उन्होंने पूरी सिद्दत से काम किया। आज पूरा जिला कोरोनामुक्त हो गया है, लेकिन सरकार ने उन्हें इनाम देने के बजाए बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। नर्स, लैब टैक्निशयन, वॉर्ड ब्वाय से लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर तक तैनात किए। उन्होंने गांव-गांव जाकर कार्य किया। जिले केा कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में पहले स्थान पर लाए। इसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मौके पर महेश आर्या, गोकुल रावत, चंदन लाल, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, पवन कनवाल, कमल प्रसाद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोहित पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *