दुकान के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाई

चम्पावत

रसोई गैस एजेंसी के पास दुकान के बाहर खड़ी बाइक में एक युवक ने आग लगा दी। आग लगा कर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लोहावती वार्ड निवासी पर्यावरण मित्र दीपक कुमार ने सोमवार रात बाइक संख्या यूके 03 सीए 0805 रसोई गैस एजेंसी के पास एक दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी रात खड़ी बाइक में एक अराजक तत्व ने आग लगा दी। इससे बाइक पूरी तरह से जल कर राख हो गई। पीड़ित दीपक कुमार ने मंगलवार को पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर मोहित कुमार निवासी लोहाघाट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इधर एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दीपक की तहरीर पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच एसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है। इधर पर्यावरण मित्रों ने शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *