गौला पुल से रानीबाग तक बाईपास बनाने की मांग
हल्द्वानी
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं जन जागरण समिति ग्रीन सिटी हल्द्वानी ने विधायक सुमित हृदयेश और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से काठगोदाम, गौला पुल से रानीबाग एचएमटी आवासीय परिसर तक बाईपास बनाने की मांग की है। समिति के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह बसेड़ा एवं मोहन बोरा ने बताया कि पर्यटन सीजन में यहां यातायात प्रभावित रहता है। ऐसे में एक बाईपास बनाने की नितांत आवश्यकता है। बाईपास से ट्रैफिक को सीधे रानीबाग से बाहर निकाल काठगोदाम में लगने वाले जाम को रोका जा सकता है ।
