पीआरसी कालेज में होगी एसएमजेन कालेज के छात्रों की बैक पेपर परीक्षा

हरिद्वार

एस.एम.जे.एन.कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय के बी.ए., बी.कॉम. तथा बी.एससी. के ऐसे छात्र-छात्रा, जिन्होंने स्नातक प्रथम सेमेस्टर बैक पेपर परीक्षा हेतु आवेदन किया था। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एसएमजेएन कालेज का परीक्षा केन्द्र सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रोहालकी-किशनपुर निर्धारित किया गया है।
प्राचार्य डा.बत्रा ने बताया कि बैक पेपर देने वाले समस्त परीक्षार्थी निर्धारित समयानुसार परीक्षा केन्द्र में परीक्षा में उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत उक्त परीक्षा केन्द्र की सूचना महाविद्यालय की वेबसाईट व नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गयी है। परीक्षा में उपस्थित न होने की दशा में समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित छात्र-छात्रा का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *