धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस
अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जहां है वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओ की बदौलत है। उन्होंने कहा कि आज हर कोई पार्टी से जुड़ना चाह रहा है, इसमें शामिल होकर देश के लिए कुछ करना चाह रहा है और अब कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ रही है। जरूरमन्दों को उनका अधिकार दिलाने के आगे आकर कार्य करना होगा। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश वर्मा, बंशीलाल कक्कड़, रणजीत सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, किरन पंत, अर्जुन बिष्ट, पूनम पालीवाल, राहुल बोहरा, रेखा आर्य, निशा बिष्ट, गीता जोशी, तुषारकांत साह, मदन बिष्ट, हरीश रावत, गोविंद मटेला, धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
