एनएसयूआई की कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

हरिद्वार। एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुनील बत्रा से मुलाकात की। कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई। चुनाव नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई यागिक वर्मा और प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि 2018 से कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्र-छात्राओं की कई समस्याएं रहती है। छात्र प्रतिनिधि समस्याओं का समाधान करते हैं। महानगर महासचिव शाहिद अहमद और दिव्यांशु वर्मा ने कहा कि प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में बीए, एमकॉम आदि कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने में एक से दो माह का समय लगेगा। उसके बाद ही छत्र संघ चुनाव करवाए जा सकते है। मौके पर सुमित, सुशील, उत्सव, आनंद, हिमांशु, मोहम्मद अली, रिमझिम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *