फर्जी कागजातों के आधार पर पेट्रोल पंप हड़पने का आरोप

रुड़की

एक पेट्रोल पम्प की स्वामी ने कुछ लोगों पर फर्जी कागजात तैयार कर पम्प पर अवैध रूप से अपना हक जताने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं और पुलिस को अपने दबाब में लेने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने दस दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
पत्रकार वार्ता में शिखा पेट्रोल पम्प की स्वामी उमा अग्रवाल ने बताया कि 2004 से वह इस पम्प को संचालित कर रही हैं। पम्प का सभी कार्य उनके पति राकेश अग्रवाल देखते हैं। उन्होंने कहा कि अब पिछले कुछ दिनों ने सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोग फर्जी कागजातों के आधार पर पम्प में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहे हैं। उनकी ओर से असामाजिक लोगों से पति को धमकी भी दिलवाई गई। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने साक्ष्य होने के बावजूद दस दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहा कि इसके उलट उनके ऊपर दबाब बनाया जा रहा है कि वह विपक्ष के लोगों के साथ बैठकर समझौता कर लें। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में उन्होंने एसएसपी को भी पत्र दिया है। कहा कि उनके प्रतिष्ठान को बदनाम किया जा रहा है। साथ ही उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में राकेश अग्रवाल और आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *