चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने विक्रम

रुड़की

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तराखंड का वार्षिक अधिवेशन आईआरआई के ऑडिटोरियम हॉल में संपंन हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता विभागाध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अभियंता डीसी सनवाल ने दीप जलाकर अधिवेशन का शुभारंभ किया। विक्रम सिंह मनवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में महासंघ का चुनाव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह मनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहन राम आर्य, प्रांतीय महामंत्री जंबू प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद निर्वाचित हुए। जबकि लेखा निरीक्षक पद पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अनिल चौधरी, अनिल रवि और मदन श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव संपन्न किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पूर्व प्रदेश महामंत्री बनवारी सिंह रावत को संरक्षक के पद पर मनोनीत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इस पर मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही महासंघ के पदाधिकारियों को प्रमुखता से वार्ता का समय दिलाऊंगा। जो मांगें विभाग स्तर की होंगी। उन्हें उसी दिन पटल पर स्वीकार कर दिया जाएगा। जो मांगें विभाग स्तर से नहीं होंगी, शासन स्तर की होगी। उन मांगों पर सहमति बनाकर शासन को प्रेषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *