डोईवाला विधायक ने किया प्रस्तावित श्मशान घाट का निरीक्षण
ऋषिकेश
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने सौंग नदी तट पर प्रस्तावित श्मशान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर जल्द ही श्मशान घाट बनवाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डोईवाला विधायक सौंग नदी तट पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों संग प्रस्तावित श्मशान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सौंग नदी तट पर प्रस्तावित श्मशान घाट को जल्द बनवाया जाए। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्मशान घाट के लिए जगह को चिह्नित कर चार दीवारी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बाकी कार्यों के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। निरीक्षण में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, अवर अभियंता आशीष ममगाईं, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, रामनिवास, संपूर्णानंद थपलियाल, विक्रम नेगी, पूर्व सभासद गोवर्धन ममगाई, पंकज शर्मा, हरीश कोठारी, मनमोहन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
