सीईओ को कांग्रेसियों ने ज्ञापन दिया
चमोली
कांग्रेस ने निजी स्कूलों पर किताबों और प्रवेश के नाम पर जनता के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ संयोजक योगेन्द्र सिंह बिष्ट , कांग्रेस नेता संजय झिंकवाण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों के संयुक्त नेतृत्व का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को दिये ज्ञापन में कहा कि कापी किताबों की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। कहा, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के कारण रिएडमिशन फीस के नाम से दोगुनी फीस वसूली जा रही है। स्कूल बस का भाड़ा भी बढ़ा दिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मांग करते हुते कहा इन अनियमिताओं पर त्वरित कार्रवाई की जाय। फीस बढ़ोतरी व अन्य मानकों को संज्ञान में लेकर कार्यवाही तत्काल की जाय। कहा यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सभी अभिभावक मिलकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
