युक्रेन से लौटे छात्रों ने की राज्यपाल से मुलाकात, बताई व्यथा

देहरादून

रूसी हमले के बाद यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर लौटे छात्रों ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल लेज.(सेनि.) गुरुमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे सभी छात्रों की सूची राज्यपाल को दी।
उत्तरकाशी निवासी आशीष नौटियाल ने बताया कि छात्रों ने राज्यपाल से भी अपनी आगे की पढ़ाई की चिंता पर बातचीत की।राज्यपाल को उन्होंने बताया कि कैसे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने इस मामले में सरकार की ओर से जल्द कदम उठाए जाने की भी मांग की। आशीष नौटियाल के अनुसार राज्यपाल ने भी उन्हें यही आश्वासन दिया कि वे प्रधानमंत्री से बात करेंगे कि इन छात्रों की आगे की एमबीबीएस पढ़ाई देश के ही कॉलेजो में हो जाये। आशीष के अनुसार अगर इस पर जल्द फैसला ना हुआ तो छात्रों का भविष्य खराब हो सकता है। अगर कोई ठोस निर्णय राज्य या केंद्र के स्तर से नहीं लिया जाता तो छात्र दोबारा सीएम और राज्यपाल से मिलेंगे। वे कुछ दिन पूर्व ही सीएम से भी मिले थे। मिलने वालो में भूमिका लिंगवाल, देवांश श्रीवास्तव,अभिनव चौहान,अफजल,नितिन उपाध्याय और आशीष नौटियाल सहित कई छात्र,छात्राएं और अभिभावक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *