कूड़ा डंपिंग जोन में बाजार के लिए जगह देने पर जताया रोष
देहरादून
साप्ताहिक रविवार बाजार कल्याण समिति ने कूड़ा डंपिंग जोन में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए जगह देने पर आक्रोश जताया। उन्होंने बाजार लगाने के साफ-सुथरा स्थान देने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से हरिद्वार बाईपास रोड पर साप्ताहिक बाजार के लिए जगह दी गई, जिस स्थान पर बाजार के लिए जगह दी गई, वहां बगल में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। व्यापारियों ने इसका विरोध किया। विरोध करने वालों में सचिव अशोक कुमार, विनोद कमार, कमल कुमार, बृजेश कुमार, मिठ्ठन लाल, राजू, सन्नी चौळान, सचिन, चंद्रराम, भरत राव, सुधीर कुमार, राजेश कमार, कुलदीप, हर्ष, अनिल कुमार, मोहित कुमार, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, नागपाल, सुमित बोगजी, सुरेश, बच्चनलाल आदि शामिल हैं।
