सभी संकटों को दूर करती है महागौरी :  महंत गंगोत्री दास

हरिद्वार

भूपतवाला स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में चल रहे नवरात्रि अनुष्ठान के आठवें दिन मंदिर के महंत गंगोत्री दास व मियां विंड अमृतसर से पधारे योगी छोटू नाथ के सानिध्य में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा, हवन यज्ञ व कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर महंत गंगोत्री दास ने कहा कि देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रों में भगवती के सभी नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से तमाम संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि माता के आठवें स्वरूप को महागौरी या श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होता है। सभी श्रद्धालु भक्तों को पूर्ण विधि विधान व श्रद्धाभाव से नवरात्र व्रत कर देवी भगवती की आराधना  करनी चाहिए। योगी छोटू नाथ ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म शास्त्रों में कन्याओं को देवी भगवती का स्वरूप माना गया है। नवरात्र में प्रत्येक श्रद्धालु को देवी दुर्गा की आराधना करने के साथ प्रतिदिन कन्या पूजन भी अवश्य करना चाहिए। साथ ही कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि रविवार को महानवमी को देवी भवगती के सभी नौ स्वरूपों के निमित्त विशेष हवन यज्ञ व कन्या पूजन कर मंदिर में चल रहे नवरात्रि अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होंगे।  इस अवसर पर वेदप्रकाश पंडत, प्रिंस नाथ, धर्मनाथ सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *