समाज हित में काम कर रहा रोटरी क्लब: बत्रा
रुड़की
रोटरी क्लब रुड़की की ओर से कम्युनिटी प्रोजेक्ट के तहत श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल अशोक नगर में शोभा शर्मा ने वाटर कूलर दान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, क्लब अध्यक्ष ऊषा शर्मा, दिलीप प्रधान, सुभाष सरीन और हर्ष प्रकाश काला ने संयुक्त रूप में किया। विधायक बत्रा ने रोटरी क्लब की ओर से समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जीवन जीने का सच्चा सुख जन हित के लिए किए गए कार्यों से ही प्राप्त होता है। प्रो. अशोक पंचोरी और दिलीप प्रधान ने भजन व गीत गाए। संचालन दिलीप प्रधान ने किया। रुचि और शिवानी ने स्वागत गीत गाया। स्कूल संस्थापक हर्ष प्रकाश काला ने कार्यक्रम के लिए स्कूल चयन करने पर प्रो. राजेश चन्द्रा शोभा शर्मा के साथ सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान प्रेम मोहन, वीके शर्मा, गगन सरीन, कमलेश सरीन, प्रेम चंद सैनी, अल्का मित्तल, रीना नैथानी, गार्गी, प्रो. राजेश चन्द्रा, अंजुल चन्द्रा आदि मौजूद रहे।
